फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike riding bank manager dies due to tractor-trolley collision

Kurukshetra News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक सवार बैंक प्रबंधक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Bike riding bank manager dies due to tractor-trolley collision
कुरुक्षेत्र/पिपली। लाडवा रोड पर मथाना गांव के समीप ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त 28 वर्षीय अनुराग त्रिपाठी निवासी कानपुर के रूप में हुई। अनुराग एक निजी बैंक में प्रबंधक था।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में प्रदीप कुमार निवासी गगंनपुर जिला अंबाला ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। वह शनिवार को अपने निजी काम से अपनी कार में सवार होकर पिपली से लाडवा होते हुए अपने घर जा रहा था। उसके आगे बाइक पर एक युवक जा रहा था। सुबह करीब 8:30 बजे वह मथाना के पास पहुंचा तो बोड़ला की तरफ से ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसके आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चालक बाइक समेत सड़क पर गिर गया। उसने कार रोककर राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के जरिए उसे सरकारी अस्पताल मथाना भिजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed