फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike rider dies due to car collision, case registered

कार की टक्कर लगने से बाइक सवार प्लंबर की मौत, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to car collision, case registered
शाहाबाद। जीटी रोड पर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार प्लंबर की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव हबाना वासी धर्मबीर ने कहा कि उसका जीजा गुरमेल सिंह प्लंबर का कार्य करता था। बीती शाम उसका जीजा बाइक पर सवार होकर शाहाबाद आया हुआ था और वह भी शाहाबाद में ही था। वह दोनों लाडवा चौक शाहाबाद पर मिले। यहां से वे दोनों अपनी-अपनी बाइक पर गांव हबाना के लिए चले।
विज्ञापन

वे मनमोहन पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे गए तो एक कार चालक ने अपनी कार को लापरवाही से चलाते हुए सीधी टक्कर गुरमेल सिंह की बाइक में मार दी। इस दुर्घटना में गुरमेल सिंह बाइक सहित सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। एंबुलेंस की मदद से उसने गुरमेल सिंह को सरकारी अस्पताल शाहाबाद पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed