फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike rider arrested to supply opium from Kurukshetra from Yamunanagar with opium

यमुनानगर से कुरुक्षेत्र अफीम सप्लाई करने आया बाइक चालक 512 ग्राम अफीम के साथ काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bike rider arrested to supply opium from Kurukshetra from Yamunanagar with opium
Bike rider arrested to supply opium from Kurukshetra from Yamunanagar with opium - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। यमुनानगर से कुरुक्षेत्र अफीम सप्लाई करने आए एक बाइक चालक को पुलिस ने नाकाबंदी करके दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस को आधा किलो से ज्यादा अफीम बरामद हुई, जिसकी कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपी ने यह अफीम कहां से खरीदी थी तथा कुरुक्षेत्र में कहां सप्लाई करनी थी। आरोपी की पहचान नरेश कुमार पुत्र बनारसी दास वासी गांव खारवन (यमुनानगर) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि 14 फरवरी को एंटी नारकोटिक्स सेल के एसआई बलजीत सिंह, दलजीत सिंह, आजाद सिंह, अरविंद कुमार, कुलदीप सिंह, सिपाही संजीव कुमार, बलदेव सिंह की टीम बोहलीमोड़ पिपली के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि नरेश कुमार अफीम बेचने का धंधा करता है। नरेश आज भीगांव से अफीम बेचने के लिये अपनी बाइक कुरुक्षेत्र आ रहा है। उसके पास भारी मात्रा में अफीम है। सूचना पाकर पुलिस टीम हरकत में आ गई तथा आरोपी को काबू करने के लिए तैयारी शुरू कर दी तथा लाडवा के डीएसपी भारत भूषण को सूचना देकर मौका पर बुलाया गया। पुलिस ने मथाना चौकी पर नाकाबंदी करके राहगीरों पर निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को यमुनानगर की तरफ से एक बाइक चालक आता दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस टीम ने बाइक चालक को रुकवाकर उससे पूछताछ की। पूछताछ में उक्त व्यक्ति कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 512 ग्राम अफीम बरामद हुई। एसआई बलजीत सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना सदरथानेसर में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि मामले की गहनता से जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed