फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike rider absconds with woman's jewelery

Kurukshetra News: महिला के जेवर लेकर बाइक सवार फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Bike rider absconds with woman's jewelery
कुरुक्षेत्र। झांसा रोड पर बाइक सवार दो युवक एक महिला को बातों में उलझाकर उसके जेवर लेकर फरार हो गए। महिला सुबह नौ बजे पैदल अपने काम पर जा रही थी। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में सुनीता निवासी रविदास मोहल्ला ने बताया कि वह सफाई का काम करती है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने काम के लिए जा रही थी। झांसा रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो बाइक पर दो युवकों ने उसे रोक लिया। उन्होंने उसे बातों में लगा लिया और उसके हाथ में एक कपड़ा थमा दिया। उन्होंने उसे बताया कि कोई उसके जेवर छीनना चाहता है। इसलिए वह अपने जेवर इस कपड़े में बांधकर अपने पास संभाल कर रख ले। उनकी बातों में आकर उसने अपना दो तोले चांदी कड़ा और आधा तोले की बालियां कान से निकाल उस कपड़े में रख लीं। कुछ देर तक आरोपी उसके साथ बातचीत करते रहे और बातों में उलझाकर जेवर वाला कपड़ा लेकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed