{"_id":"67390ccd122f6a2e0d0a9225","slug":"bike-driver-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-127004-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। गुहला-चीका रोड पर ड्रेन पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अजय कुमार निवासी खानपुर जाटान के रूप में हुई। अजय अपनी पत्नी व आठ माह के बेटे को लेने चीका की तरफ जा रहा था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। आशंका जताई जा रही है कि हादसा धुंध की वजह से हुआ।
थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में ईश्वर सिंह निवासी खानपुर जाटान ने बताया कि करीब दो साल पहले उसके इकलौते बेटे अजय की शादी संजना निवासी अरुनाए के साथ हुई थी। शादी से अजय कुमार के पास करीब आठ माह का बेटा अयांश है। उसकी पुत्रवधू संजना अपने बेटे के साथ अपने नाना के घर सौथा चीका जिला कैथल आई हुई थी। 15 नवंबर को उसका बेटा अजय उनको लेने के लिए बाइक पर गया था।
रात करीब साढ़े सात बजे ड्रेन की पटरी पर बनी सड़क से सौथा जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें उसका बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उसके बेटे को सीएचसी पिहोवा भेज दिया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसके बेटे अजय ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।