{"_id":"64cbff336b6a9fbced0ea277","slug":"bike-driver-dies-due-to-alto-collision-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-2331-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ऑल्टो की टक्कर लगने से बाइक चालक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ऑल्टो की टक्कर लगने से बाइक चालक युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। गांव डीग के पास ऑल्टो कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त शुभम 30 निवासी भैणी के रूप में हुई। शुभम डीग में पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था।
कृष्ण कुमार निवासी भैणी ने शाहाबाद पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने चचेरे भाई राजन के साथ अपने घर से किसी निजी काम के लिए शाहाबाद आए थे। काम निपटाने के बाद वह अपने दूसरे चचेरे भाई शुभम के पास पेट्रोल पंप पर चले गए। रात करीब सवा 10 बजे शुभम अपनी और वह दोनों अपनी बाइक पर गांव जाने के लिए चल दिए। शुभम उनके आगे चल रहा था। जैसे ही वह लोग 15 मिनट बाद डीग बस अड्डे के पास पहुंचे तो एक ऑल्टो कार चालक ने शुभम की बाइक में अपनी कार की टक्कर मार दी, जिससे शुभम बाइक सहित सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। उसने बाइक रोककर शुभम को संभाला और उसे शाहाबाद के सरकारी अस्पताल दाखिल कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने शुभम को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया था। इस अस्पताल में चिकित्सकों ने शुभम की जांच करके मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।