फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike driver dies after being hit by car

Kurukshetra News: कार की टक्कर लगने से बाइक चालक युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Bike driver dies after being hit by car
कुरुक्षेत्र। शांति नगर गांव के पास कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रमनदीप 28 निवासी सुरमी के रूप में हुई। रमनदीप गोरखा गांव में एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। थाना झांसा मेें दर्ज शिकायत में सतीश कुमार निवासी सुरमी ने बताया कि वह अपने निजी काम से शाहाबाद आया हुआ था। 13 जून को उनकी जमीन की निशानदेही होनी थी। देर रात होने के कारण वह अपने ताऊ के पोते रमनदीप कुमार के पास गोरखा गांव में पेट्रोल पंप के पास रुक गया था।
विज्ञापन

उसका भतीजा रमनदीप इस पंप पर नौकरी करता था। गांव में होने वाली जमीन की निशानदेही के कारण वह दोनों सुबह-सुबह ही अपनी-अपनी बाइक पर गांव के लिए चल दिए। जैसे ही वह लोग शांति नगर के पास पहुंचे तो उसे ओवरटेक करते हुए एक कार ने रमनदीप की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी बाइक बेकाबू होकर सड़क पर लगे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में उसके भतीजे रमनदीप की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed