फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike driver absconding after snatching phone from girl student

छात्रा से आई फोन-6 छीनकर फरार हुआ बाइक चालक, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bike driver absconding after snatching phone from girl student
अंबाला रोड पर ट्यूशन से पैदल घर लौट रही छात्रा से एक बाइक चालक उसका आई फोन-6 छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। सिटी थाना पिहोवा में दर्ज शिकायत में संदीप वासी अंबाला रोड ने कहा कि उसकी अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। सोमवार को उसकी बेटी सांची ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। ट्यूशन के बाद करीब 6 उसकी बेटी पैदल अपने घर वापस आ रही थी। जैसे ही वह अंबाला रोड पर बंसल नर्सिंग होम के समीप पहुंची तभी पीछे से आया बाइक चालक उसकी बेटी से उसका मोबाइल आई फोन-6 छीनकर फरार हो गया। घटना से उसकी बेटी काफी घबरा गई और इसी घबराहट में वह बाइक का नंबर नोट नहीं कर सकी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed