फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike driver absconded after snatching mobile from girl's hand

Kurukshetra News: युवती के हाथ से मोबाइल छीनकर बाइक चालक फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bike driver absconded after snatching mobile from girl's hand
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-13 की मार्केट में बाइक सवार एक व्यक्ति पैदल घर लौट रही युवती का मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में पूनम निवासी पाई (कैथल) ने बताया कि वह पिछले दो महीने से सेक्टर-13 में अपने चाचा के पास रह रही है। यहां रहकर वह आईलेट्स कर रही है। वह कुछ सामान लेने के लिए सेक्टर-13 की मार्केट गई थी। घर लौटते समय उसके मोबाइल पर कॉल आई। जैसे ही उसने कॉल सुनने के लिए मोबाइल निकाला तो पीछे आया बाइक सवार युवक उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। जल्दबाजी में वह उसकी बाइक का नंबर नोट नहीं कर पाई। पुलिस मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन



हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
पिहोवा। रास्ता रोककर हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सदर में शिकायत में कुलदीप सिंह निवासी गांव टीकरी ने कहा था कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। 23 मई की रात करीब आठ बजे वह काम करके घर आ रहा था। रास्ते में गली में खड़ा गांव के रवि ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो उसने पंच से हमला करके उसे जख्मी कर दिया था। शोर सुनकर उसका चचेरा भाई सुखदेव व मां संतरो देवी आए तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed