फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bhoomi pujan of the under construction Vighnaharta Ganpati temple took place

Kurukshetra News: निर्माणाधीन विघ्नहर्ता गणपति मंदिर का हुआ भूमि पूजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bhoomi pujan of the under construction Vighnaharta Ganpati temple took place
कुरुक्षेत्र। विघ्नहर्ता गणपति मंदिर ट्रस्ट की ओर से रविवार को लायलपुर कॉलोनी के सामने निर्माणाधीन गणपति मंदिर का भूमि पूजन किया गया। प्रवक्ता रघुवीर गर्ग ने बताया कि समाजसेवियों के सहयोग से मंदिर ट्रस्ट की ओर से 59 वर्ग गज भूमि खरीद कर धर्मनगरी के पहले गणेश मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस मंदिर का निर्माण कार्य शुरु होगा और 19 से 28 सितंबर तक लगातार 10 दिनों तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन गणेश पूजा और भजन कीर्तन का आयोजन होगा। गायत्री दुर्गा शिव शक्ति मंदिर पिपली के संचालक स्वामी वासुदेवानंद ने गणेश जी की महिमा बताते हुए कहा कि गणपति जी कि उपासना करने से घर में सभी कष्टों का निवारण होता है और सुख शांति बनी रहती हैं। भारतीय संस्कृति में गणेश पूजा को अग्रगण्य माना गया है। इसके पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर रमेश गुप्ता, रमण गुप्ता, विनोद गर्ग, धीरज मौदगिल, निहाल गर्ग, मनु परुथी, शम्मी चंचल, मोनू शर्मा, विनोद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed