फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bholenath never disappoints his devotees in Sawan: Mahant Jagannath Puri

सावन में भोलेनाथ कभी अपने भक्तों को निराश नहीं करते हैं : महंत जगन्नाथ पुरी

Sat, 19 Jul 2025 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 19 Jul 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Bholenath never disappoints his devotees in Sawan: Mahant Jagannath Puri
कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संत महापुरुषों के सान्निध्य में सावन महीने का नियमित पूजन एवं पार्थिव शिवलिंग अभिषेक चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सावन पूजन एवं सावन पार्थिव शिवलिंग अभिषेक के यजमान रविंद्र सैनी, दीपक सैनी, रंजीत सैनी, विक्की सैनी, बलजीत सिंह इत्यादि ने पूरे विधि विधान से पूजन किया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सावन महीने में भगवान शंकर और माता पार्वती की विशेष कृपा रहती है। सावन महीने में भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है तथा भक्तों को कभी निराश नहीं करते हैं। सावन महीने में भगवान शिव अपने परिवार के साथ भक्तों के बीच रहते हैं। यजमान परिवार ने पार्थिव शिवलिंग अभिषेक के उपरांत मारकंडा नदी में विसर्जन किया गया। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी अमरनाथ, स्वामी रामनाथ पुरी, आकाश पुरी, वेद गुप्ता, विकास, बिल्लू पुजारी, रीटा, निशा व बबिता इत्यादि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed