{"_id":"68740aa53567a58879084699","slug":"bhavip-celebrated-the-birth-anniversary-of-founder-dr-suraj-prakash-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-138762-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: भाविप ने मनाई संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: भाविप ने मनाई संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती
विज्ञापन
शाहाबाद। परिषद में नए जुड़े सदस्यों को सम्मानित करते पदाधिकारी। विज्ञप्ति
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। भारत विकास परिषद (भाविप) शाहाबाद शाखा ने परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती और स्थापना दिवस के अवसर पर पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शाखा अध्यक्ष दीपक गुप्ता, वित्त सचिव हेमंत बंसल, महिला सहभागिता प्रभारी डॉ. रविंद्र गर्ग, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. परमजीत पाहवा, पूर्व प्रांतीय महासचिव प्रो. अमरनाथ शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष मनीष मलिक, शाखा संस्थापक सुधीर सूद और जिला समन्वयक अनिल अरोड़ा सहित अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शाखा के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर सूद ने परिषद के उद्देश्यों, सिद्धांतों और डॉ. सूरज प्रकाश के प्रेरणादायी जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परिषद का हर कार्य समाज के विकास की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है। महिला संयोजिका की ओर से अमृतवाणी पाठ में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया गया। परिषद परिवार में तीन नए सदस्यों गिरधर गोपाल, मानिक अग्रवाल और सुनील गुप्ता को विधिवत शपथ दिलाई गई। पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए सुयश गुप्ता को विशेष सम्मान से नवाजा गया। समारोह में आनंद स्वरूप वाधवान और प्रो. सुभाष ढींगरा की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का मन मोह लिया।