फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bhandara organized by Krishna Sangini Seva Trust

Kurukshetra News: कृष्णा संगिनी सेवा ट्रस्ट की ओर से लगाया भंडारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bhandara organized by Krishna Sangini Seva Trust
कुरुक्षेत्र। कृष्णा संगिनी सेवा ट्रस्ट कुरुक्षेत्र की ओर से भारत तिब्बत समन्वय संघ हरियाणा की टीम के द्वारा ब्रह्मसरोवर पर हर साल की तरह भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 600 लोगों ने भंडारे में प्रसाद पाया। भंडारे की शुरुआत अंबाला से आई हुई महंत अनुरागी पुरी जी ने ज्योत प्रज्वलित कर किया। यह भंडारा कृष्णा संगिनी सेवा ट्रस्ट कुरुक्षेत्र की संचालिका और भारत तिब्बत समन्वय संघ हरियाणा की प्रांत उपाध्यक्ष कुसुम राणा के पति स्वर्गीय यशपाल राणा की पुण्यतिथि पर हर साल लगाया जाता है। पिछले ग्यारह वर्षों से यह भंडारा राणा परिवार और कृष्णा संगिनी सेवा ट्रस्ट की पूरी टीम के द्वारा हर साल लगाया जाता है ।
विज्ञापन

इस भंडारे में हलवा, पूड़ी, चाय और आलू छोले की सब्जी बनाई जाती है कंबल वितरण होता है। कृष्णा संगिनी सेवा ट्रस्ट कुरुक्षेत्र अपनी टीम के साथ मिलकर समाज में कार्य करता है जैसे जरूरतमंद कन्याओं की शादी करना, जरूरत मंद बच्चों की कापी किताबों से सहायता करना, कन्याओं को रोजगार देना, घरेलू झगड़ों का निपटारा करना आदि। कृष्णा संगिनी सेवा ट्रस्ट कुरुक्षेत्र अब तक नौ कन्याओं की शादी कर चुका है। 155 परिवारों को बसा चुका है। जहां भी किसी को भी सहायता की जरूरत पड़ती है वहां दिन तत्पर रहता है आज के इस भंडारे में कुसुम राणा, प्रोमिला राणा, अचिंत राणा, निधि, कमला धीमान, मुकेश, अशोक सोलंकी अंबाला, अनिल, रुक्मेश चौहान, बाबूराम टाया, अनु मल्याण,विजय लक्ष्मी, निशा माहेश्वरी, शशि सैनी ,सुरेश, विष्णु निहारिका, सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed