फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bhakiyu adamant on the transfer of Naib Tehsildar, Kurukshetra

नायब तहसीलदार के तबादले पर अड़ी भाकियू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu adamant on the transfer of Naib Tehsildar, Kurukshetra
विधायक रामकरण काला को ज्ञापन सौंपते भाकियू के नेता। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। नायब तहसीलदार के खिलाफ तहसील कार्यालय में जारी भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना 27 घंटे बाद विधायक रामकरण काला के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया है। विधायक ने आश्वासन दिया है कि अधिकारी का तबादला करा दिया जाएगा। वहीं भाकियू ने यह शर्त रखी कि जब तक अधिकारी का तबादला नहीं हो जाता वह सीट पर नहीं बैठनी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों की ओर से भाकियू प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस और जसबीर सिंह मामू माजरा ने चेतावनी दी कि चार दिन के अंदर नायब तहसीलदार भारती का तबादला न हुआ तो भारतीय किसान यूनियन विधायक रामकरण के आवास का घेराव करेगी। इससे पहले नायब तहसीलदार भारती, विधायक रामकरण काला व एसडीएम कपिल शर्मा से करीब आधा घंटा चली बैठक के बाद नायब तहसीलदार अपने कार्यालय से चली गईं, जिसके बाद किसानों ने धरने को स्थगित किया।
विज्ञापन

किसानों केे अनिश्चितकालीन धरने के दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर दो बजे विधायक रामकरण काला किसानों के बीच पहुंचे और धरना स्थगित करने की अपील की। इस पर भाकियू प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस और किसान नेता जसबीर सिंह मामूमाजरा ने कहा जब तक नायब तहसीलदार का तबादला नहीं होगा किसानों को धरना जारी रहेगा। विधायक रामकरण काला ने किसानों को आश्वासन दिया कि चार दिन के भीतर इस अधिकारी का तबादला यहां से हो जाएगा और तबादला होने तक नायब तहसीलदार शाहाबाद तहसील में ड्यूटी पर नहीं आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आश्वासन के बाद किसान राजी हुए और धरना स्थगित किया। साथ ही मंच से चेतावनी दी कि अगर चार दिनों में नायब तहसीलदार का तबादला न हुआ तो भाकियू विधायक के घर का घेराव करेगी। वहीं भाकियू ने विधायक रामकरण काला को मांग पत्र सौंपकर किसानों के लिए अलग भवन बनाने, अनाज मंडी की मुख्य सड़क को दुरुस्त करने और पानी की निकासी के लिए मंडी के नालों के निर्माण की मांग रखी। इस अवसर पर सुखचैन सिंह, पवन कुमार बैंस, हरकेश खानपुर, पंकज हबाना, जसबीर, अर्जुन सिंह भिंडर, हाकम सिंह, बलविंद्र, हरबंस, देवी लाल, रामसरण, जगीर सिंह, विक्रम, बलवान, नसीब सिंह , होशियार सिंह आदि मौजूद रहे।
यह था मामला
उल्लेखनीय है कि सोमवार को किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया था और मांगपत्र देने के लिए तहसील कार्यालय पहुंचे थे। जब कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो किसानों ने थाने का घेराव किया था। एएसपी कर्ण गोयल के आश्वासन पर धरने को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन नायब तहसीलदार पर ठीक ढंग से बात न करने का आरोप लगाते हुए किसान भड़क उठे गए और नायब तहसीलदार के तबादले की मांग को लेकर तहसील कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरने पर जा डटे।

जानबूझकर मुझे टारगेट किया गया : भारती
नायब तहसीलदार भारती ने कहा कि उन्होंने किसी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया। जब किसानों से बातचीत हुई तो उस समय पुलिस स्टेशन शाहाबाद थाना प्रभारी के कमरे में एएसपी कर्ण गोयल, एसडीएम कपिल शर्मा और थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जब किसान सोमवार सुबह ज्ञापन देने के लिए पहुंचे थे तो वह कुरुक्षेत्र गई हुई थी और ऐसे में किसान मौके पर मौजूद अधिकारी को ज्ञापन दे सकते थे। नायब तहसीलदार ने कहा कि उन्हें जानबूझकर टारगेट किया गया है। बिना कारण तबादले का दबाव बनाया जा रहा है। दूसरी बार उनके साथ ऐसा व्यवहार कर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed