फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bhaichara Yatra will give the message of harmony in Haryana: Rathi

भाईचारा यात्रा हरियाणा में देगी समरसता का संदेश : राठी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Bhaichara Yatra will give the message of harmony in Haryana: Rathi
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव और उत्तर हरियाणा के प्रभारी बलदेव सिंह राठी ने कहा कि जाट आरक्षण संघर्ष समिति और जाट सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में हरियाणा प्रदेश में भाईचारा यात्रा निकाली जाएगी। इसका नेतृत्व समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले काफी वर्षों से भाईचारे को जिस प्रकार खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, उससे समाज में गलत संदेश जा रहा है। इसे दूर करके दोबारा समाज में समरसता का माहौल पैदा किए जाने की आवश्यकता है। इसलिए ही ये भाईचारा यात्रा निकाली जा रही है। बलदेव सिंह राठी ने गांव घिसरपड़ी, संघोर, मंगौली, बुहावी, बेरथला, ईशरहेडी और गुहन आदि गांवों के लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर समिति के युवा प्रदेश अध्यक्ष आशीष फौजदार ने भी विचार व्यक्त करते हुए बाबैन के निजी पैलेस में आज होने वाली जाट समाज की मीटिंग के लिए न्यौता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed