{"_id":"67db1b8865affd511d0290cf","slug":"beneficiaries-are-getting-free-treatment-facility-under-ayushman-and-chirayu-scheme-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-132855-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान व चिरायु योजना के तहत लाभार्थियों को मिल रही नि:शुल्क उपचार की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान व चिरायु योजना के तहत लाभार्थियों को मिल रही नि:शुल्क उपचार की सुविधा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुष्मान भारत और चिरायु आयुष्मान हरियाणा योजना पात्र परिवारों के लिए निशुल्क उपचार में मददगार साबित हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के मद्देनजर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ किया गया था। आयुष्मान भारत योजना में पांच लाख तक का सालाना लाभ लाभार्थी परिवार को दिया जाता है। यह चिकित्सा लाभ बिल्कुल कैशलेस और पेपरलेस है, जिसमें लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड दिखाकर पैनल वाले अस्पताल में अपना इलाज करवा सकता है। इस योजना में द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी की चिकित्सा सुविधा शामिल की गई है। उक्त जानकारी उपायुक्त नेहा सिंह ने दी।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी के जुड़ाव में राज्य सरकार द्वारा चिरायु आयुष्मान हरियाणा योजना का शुभारंभ नवंबर 2022 में किया गया है। इस योजना के अंतर्गत वार्षिक आय एक लाख 80 हजार से नीचे सत्यापित आय वाले परिवारों को इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभार्थी बनाया गया है, जिसमें सत्यापित आय वाले परिवारों का डाटाबेस नेशनल हेल्थ एजेंसी द्वारा कंज्यूम किया जाता है। वहीं एक लाख 80 हजार से तीन लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवार केवल 1500 रुपये प्रीमियम की अदायगी के साथ योजना का लाभ ले सकते हैं। ऐसे परिवारों को प्रति वर्ष प्रीमियम की राशि का भुगतान करते हुए कार्ड का नवीनीकरण कराना होगा।