फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Beginning of public relations campaign in three low areas of BJP from Dharmanagari

Kurukshetra News: धर्मनगरी से भाजपा के तीन लोस क्षेत्रों में महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Beginning of public relations campaign in three low areas of BJP from Dharmanagari
कुरुक्षेत्र। केंद्र सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से भाजपा की ओर से लोकसभा संसदीय क्षेत्र में महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत हुई। इसमें हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा के तीन लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी जयराम ठाकुर ने बैठक की। इसमें विधायक, सांसद मंत्री और राज्यसभा सदस्यों सहित भाजपा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसमें तीन संसदीय क्षेत्र कुरुक्षेत्र, करनाल और अंबाला में जनसंपर्क के लिए रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल के कार्यकाल में भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। आज पूरी दुनिया भारत को महाशक्ति के रूप में देख रही है। आज हम दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुए हैं, जिसमें हमने ब्रिटेन को पछाड़ कर यह पायदान हासिल किया है। तीन तलाक, राम मंदिर, सर्जिकल और एयर स्ट्राइक भारत की बढ़ती शक्ति को प्रदर्शित करते हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटाना भी सरकार की अहम उपलब्धि है। वहीं रूस-यूक्रेन के युद्ध में भी पूरी दुनिया ने भारत का लोहा माना है। यही कारण है कि आज दुनिया के बड़े-बड़े देश युद्ध विराम के लिए भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। इस मौके पर शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, सांसद नायब सैनी, विधायक सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, पूर्व विधायक लतिका शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
कुरुक्षेत्र को पर्यटन हब बनाने पर सरकार का जोर
----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि कुरुक्षेत्र को पर्यटन हब बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार कई बड़ी योजनाओं पर काम कर रही है। श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय, ज्योतिसर में 250 करोड़ रुपये की लागत से महाभारत थीम परियोजना और कुरुक्षेत्र में रेलवे एलिवेटेड ट्रैक बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसके अलावा नेशनल हाइवे-152डी ग्रीन कॉरिडोर व नेशनल हाईवे-152 को जनता को समर्पित कर दिए गए हैं।

बाक्स
राहुल गांधी दे रहे बेतुके बयान
----------------------------------
पूर्व सीएम ने कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बननी तय है। यही कारण है कि हताशा में राहुल गांधी देश और विदेश में बेतुके बयान दे रहे हैं। जनता दोबारा मोदी के नेतृत्व में देश में मजबूत सरकार बनाएगी।

पहलवानों के मामले में कानून अपना काम कर रहा है : जयराम ठाकुर
पहलवानों के मामले में हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर आरोपी को सजा भी जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed