{"_id":"682cde6908848a958a08c920","slug":"before-transfer-xen-cancelled-tenders-for-cleaning-drains-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-135987-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: तबादले से पूर्व एक्सईएन ने नालों की सफाई के टेंडर किए रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: तबादले से पूर्व एक्सईएन ने नालों की सफाई के टेंडर किए रद्द
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भद्रकाली मंदिर के सामने गंदगी से अटा पड़ा नाला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। बारिश के सीजन से पहले शहर के नाले व ड्रेनों की सफाई दुरुस्त होगी या नहीं, इस पर संशय दिखाई पड़ने लगा है। हालांकि समय रहते प्रशासन ने इस संबंध में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी थी लेकिन इसी बीच एक संबंधित एक्सईएन का तबादला हो गया, जिससे पहले उन्होंने कई टेंडर रद्द कर दिए।
ऐसे में न केवल नगर प्रशासन को दोबारा से टेंडर प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी बल्कि जिला उपायुक्त ने भी इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। उधर यह मामला गत दिवस ही जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी उठा। जहां जिला उपायुक्त पिछले करीब एक माह से नगर व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कई बार बैठक कर बारिश के सीजन से पहले पानी निकासी के उचित प्रबंध किए जाने के आदेश दे चुकी हैं।
स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी नाले व ड्रेनों की सफाई समय रहते की जाए, ताकि बारिश के चलते लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। इन निर्देशों पर अमल करने में लगा प्रशासन उस समय हैरान रह गया जब अचानक उक्त अधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित टेंडर रद्द कर दिए। जिला उपायुक्त के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दे दिए। उधर अधिकारियों ने गत दिवस ही विभिन्न क्षेत्रों के लिए टेंडर जारी किए हैं, जिन्हें खोले जाने की तिथि 26 मई तय की है।
विज्ञापन
करीब 10 क्षेत्रों से संबंधित टेंडर किए गए हैं रद्द, मांगा जवाब : डीसी : इस संबंध में नप ईओ राजेश कुमार का कहना है कि दोबारा से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है लेकिन इस मामले की गहन जानकारी उनके पास नहीं है।
वहीं जिला उपायुक्त नेहा सिंह का कहना है कि करीब 10 क्षेत्रों से संबंधित टेंडर उक्त अधिकारी ने रद्द कर दिए थे। इस अधिकारी का करीब एक सप्ताह पहले ही तबादला हुआ है। ये टेंडर किस आधार पर रद्द किए गए, इस पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।