फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Before the start of Nautapa, the heat is getting harsh, the heatwave is troubling

Kurukshetra News: नौतपा शुरू होने से पहले गर्मी के तेवर तल्ख, सता रही लू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Before the start of Nautapa, the heat is getting harsh, the heatwave is troubling
कुरुक्षेत्र। धूप से  बचने के लिए पर परने का सहारा लेते बच्चे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नौतपा अभी शुरू भी नही हुआ लेकिन आए दिन गर्मी के बढ़ते असर से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। दिनभर तेज धूप और लू लोगों को घरों में कैद रहने के लिए मजूबर करने लगी है। लोग जरूरी काम होने पर घरों से बाहर निकलने लगे हैं।
रविवार को भी दिन भर यही हालात बने रहे। सुबह 10 बजे से तेज धूप व गर्म हवाएं परेशानी बढ़ाती रही। इस कारण छुट्टी होने के बावजूद भी पर्यटन स्थलों पर लोगों की आवाजाही सामान्य से बेहद कम देखने को मिल। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तथा न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने के साथ बादल छाए रहने व हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही , जिससे तापमान में हल्की गिरावट होने से गर्मी से राहत भी सकती है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं चिकित्सक : कुवि के स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशीष अनेजा का कहना है कि लू से बचाव के लिए हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। अपना सिर ढंक कर रखें, कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन), घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का मांड) नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन कर तरोताजा रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्किंग के समय बच्चों को वाहनों में छोड़कर न जाएं, उन्हें लू लगने का खतरा हो सकता है, नंगे पांव बाहर न जाएं। खासतौर से दोपहर 12 बजे से सायं तीन बजे के बीच धूप में सीधे न जाएं। यदि बच्चे को उल्टी, घबराहट अथवा तेज सिरदर्द हो, सीने में दर्द हो अथवा सांस लेने में कठिनाई हो तो चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed