फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Before Diwali, 10 samples of sweets were collected from five shops and factories.

Kurukshetra News: दिवाली से पहले पांच दुकानों व फैक्ट्री से मिठाई के 10 सैंपल भरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Before Diwali, 10 samples of sweets were collected from five shops and factories.
कुरुक्षेत्र। दिवाली की पूर्व संध्या पर फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम ने मिठाई की दुकान, फैक्टरी व दूध डेयरी पर दबिश दी। इससे दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टीम ने रसगुल्ला फैक्टरी से रंग कलर भी पकड़ा, जिसे नष्ट करा दिया गया। जानकारी के मुताबिक दिवाली की पूर्व संध्या पर फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम ने जिले में जांच अभियान चलाया। जांच अभियान के तहत टीम ने खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। टीम ने पांच अलग-अलग मिठाई की दुकान, फैक्टरी व दूध डेयरी पर खाद्य सामग्री का औचक निरीक्षण किया। इन जगहों पर टीम ने रसगुल्ला, गुलाब जामुन, मिल्क केक, लड्डू व पनीर के सैंपल लिए। इन सैंपल को जांच के लिए लैब भेज दिया गया।
विज्ञापन

उधर, शाहाबाद में एक रसगुल्ला फैक्टरी का औचक किया। यहां से टीम को एक रंग का डिब्बा बरामद हुआ। इस संबंध में संचालक से पूछताछ की गई। रंग की मिलावट के चलते टीम ने यहां से विभिन्न मिठाइयों के सैंपल लिए साथ ही टीम ने फैक्टरी से मिले रंग को नष्ट करवा दिया। फिलहाल टीम ने इन दुकानों से विभिन्न मिठाई के 10 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए। विभाग के निरीक्षक डॉ. अमित चौहान ने बताया कि सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं। सैंपल फेल होने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed