फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BEd course continue to roll for the exams, Kurukshetra

बीएड कोर्स की परीक्षाओं हेतु रोल नंबर जारी

Thu, 23 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Thu, 23 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
BEd course continue to roll for the exams, Kurukshetra
Exam

बीएड कोर्स की परीक्षाओं हेतु रोल नंबर जारी

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने 28 जून सायंकाल  सत्र से आरंभ हो रही बीएड की परीक्षाओं हेतु रोल नंबर जारी कर विद्यार्थियों को भेज दिए गए हैं। जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि यदि किसी कारण वश किसी भी परीक्षार्थी को रोल नंबर प्राप्त नहीं होता तो वे किसी भी कार्य दिवस में परीक्षा आरंभ होने के 2 दिन पूर्व अपने 2 पासपोर्ट साइज फोटो तथा फीस की प्रति प्रस्तुत कर डुप्लीकेट रोल नंबर प्राप्त कर सकते हैं।

गर्ल्स हॉस्टल में नए सत्र से शुरू होंगी नियमित योग कक्षाएं
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गर्ल्स हॉस्टलों में अब नए सत्र से छात्राओं को नियमित रुप से योगाभ्यास कराया जाएगा। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने फैसला लेते हुए गर्ल्स हॉस्टल में एक अगस्त से नियमित रुप से योग कक्षाएं शरू करने का फैसला लिया है।  हॉस्टल की वार्डन प्रो. मंजुषा शर्मा ने बताया कि कुलपति  प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा के निर्देशानुसार जुलाई माह से शुरू हो रहे नए सत्र से विश्वविद्यालय के 13 गर्ल्स हॉस्टल में से किसी एक छात्रावास में कॉमन योग कक्षाएं शुरु होंगी। इस अवसर पर डिप्टी चीफ वार्डन प्रोमिला तथा अन्य वार्डन सविता जयसवाल, मुन्नी भादू, रीटा नान्दल, शीला काला, मंजू नरवाल, मिनाक्षी सुहाग उपस्थित रही। इस योगाभ्यास में छात्रावास की छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


केयू में 6 अधिकारी पदोन्नत
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा के आदेशानुसार विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रवीण सैनी द्वारा श्रीनिवास एवं कुसुम गुप्ता वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को उप-कुलसचिव, यशपाल  नारंग एवं उमा शंकर सहायक कुलसचिव को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, धर्मवीर  लांगयान को प्रशासनिक अधिकारी तथा परमजीत कौर अधीक्षक को प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed