{"_id":"69efd41deee815ea4f021108","slug":"became-a-thief-to-fulfill-his-hobby-kurukshetra-news-c-18-knl1018-894387-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शौक पूरे करने के लिए बन गया चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शौक पूरे करने के लिए बन गया चोर
Tue, 28 Apr 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-16 में एक मकान के अंदर घुसकर चोरी करने के आरोपी अमूपुर माजरा गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ कल्लू को सीआईए एक की टीम ने काबू किया है। पूछताछ में उसने बताया कि शौक पूरे करने के लिए वह चोरी करता था। सीआईए एक के प्रभारी संदीप मंढान ने बताया कि 30 मार्च को सेक्टर 16 में एक रिहायशी मकान से चोरी हुई थी। आरोपी कृष्ण कुमार के कब्जे से चोरी किया हुआ लैपटाॅप, दो मोबाइल फोन, 1.20 लाख रुपये नकदी व अन्य घरेलू सामान बरामद किया गया है। आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है। संवाद
विज्ञापन
