फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Became a part of the competition without caring about winning or losing: Harpreet Kaur

जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Became a part of the competition without caring about winning or losing: Harpreet Kaur
जिला बाल भवन में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगराधीश हरप्रीत कौर ने शिरकत की तथा सांस्कृतिक मंच पर दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। वहीं बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। मुख्यातिथि एटीएम हरप्रीत कौर ने कहा कि जीवन में हार-जीत चलती रहती है, लेकिन हमेशा प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। कभी भी यह नहीं सोचना चाहिए कि हमारी हार होगी या जीत होगी। प्रतियोगिताओं से बच्चों में छिपी प्रतिभा को उजागर करने का अवसर मिलेगा, इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। वर्ष 1971 में राज्य बाल कल्याण परिषद का गठन हुआ था और वर्ष 2021 गोल्डन जुबली वर्ष है। इसी वर्ष देश में आजादी का अमृत महोत्सव भी मनाया जा रहा है, जिसमें सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक विकास को लेकर हर तरह के कार्यकलाप किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो प्रतिभागी इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय पुरस्कार जीतेगा वह 25 से 28 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली डिवीजन लेवल पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगा। जो यहां पुरस्कार जीतेगा वह प्रदेश स्तर पर 2 नवंबर से 7 नवंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगा। जिला बाल कल्याण अधिकारी सरबजीत सिंह सीबिया ने कहा कि बाल महोत्सव के अंतर्गत जिले में 12 अक्तूबर, 13 अक्तूबर, 14 अक्तूबर और 18 अक्तूबर को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में कुल 17 कार्यक्रम होंगे , जिसमें 42 ग्रुप भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर ग्रुप डांस, कार्ड मेकिंग, दीया कैंडल डेकोरेशन, थाली पूजन, कलश डेकोरेशन, रंगोली, सोलो डांस, स्केचिज्ञ्ंग ऑन दॉ स्पोट, पोस्टर मेकिंग, लेखन प्रतियोगिता हिंदी व अंग्रेजी माध्यम, क्ले मॉडलिंग, क्वीज, बेस्ट ड्रामेबाज, पैट्रियोटिक डांस, एकल गायन, डेक्लामेशन कॉन्टेस्ट, फैंसी ड्रेस, लडके व लडकियों की फन गेम्स आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed