फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BCAS decision deepens anger among Sikhs

Kurukshetra News: बीसीएएस के फैसले से सिखों में गहराया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
BCAS decision deepens anger among Sikhs
कुरुक्षेत्र/ शाहाबाद। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) की ओर से एयरपोर्ट पर सिख कर्मचारी कृपाण नहीं पहन सकेंगे के फैसले से सिख समुदाय में रोष गहरा गया है। इसी के चलते ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहिब में बैठक बुलाई गई जिसकी अध्यक्षता सिख नेता मंजीत सिंह और भगवंत सिंह ने की। उन्होंने बताया कि 30 अक्तूबर को नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने आदेश जारी किए थे कि एयरपोर्ट पर कार्यरत सिख कर्मचारी सुरक्षा के मद्देनजर कृपाण नहीं पहन सकेंगे।
विज्ञापन

विभाग ने ये आदेश एयरपोर्ट पर तैनात सिख कर्मचारियों पर थोपे हैं। जबकि पांच ककार गुरुओं की देन हैं। इसलिए केंद्र और हरियाणा सरकार को इस फैसले में हस्तक्षेप करना होगा और इस आदेश को वापस लेना होगा। सिख विद्वान ज्ञानी साहिब सिंह ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया। कहा कि सिख धर्म में कृपाण एक पवित्र प्रतीक है और इसे धारण करना एक धार्मिक अधिकार है। इस तरह के आदेश पहले भी जारी हुए हैं जो सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं। एविएशन अथॉरिटी द्वारा सिखों को कृपाण न पहन कर ड्यूटी करने के आदेश गलत हैं।
विज्ञापन

इस आदेश पर न केवल सिख संगठनों ही नहीं, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक संगठनों को भी विरोध में आगे आना होगा। बैठक में रविंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, नरिंदर सिंह भिंडर, हरजीत सिंह, हरदीप सिंह, हरभजन सिंह सेठी, जगजीत सिंह मक्क्ड़, प्रीतम सिंह शिंगारी, पुरण सिंह और गुरनाम सिंह सहित सिख समुदाय के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




21 सदस्यीय कमेटी गठित, कार्रवाई होगी

बैठक में समुदाय ने 21 सदस्यीय कमेटी और पांच सदस्यीय कार्यकारी कमेटी का भी गठन किया। भगवंत सिंह ने बताया कि यह कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब, श्री अमृतसर, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान, मुख्यमंत्री हरियाणा, हरियाणा के गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त न्यायमूर्ति एचएस भल्ला और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह को एक पत्र लिखकर कार्रवाई करने के लिए लिखेगी और अगर जरूरत पड़ी तो यह कमेटी हाईकोर्ट में भी अपील करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed