फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bavaria gang stole 154 transformers from the district in 105 days

Kurukshetra News: बावरिया गैंग ने 105 दिन में जिले से चुराए 154 ट्रांसफार्मर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Bavaria gang stole 154 transformers from the district in 105 days
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक ने जिले में हुई ट्रांसफार्मर चोरी की 154 वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बावरिया गैंग के चार आरोपी निरंजन निवासी रैवाना जिला अलवर राजस्थान, नीरज उर्फ गोदु निवासी नाहड, हरदीप निवासी मामडिया व नरवीर निवासी झाल जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से टीम ने दो क्विंटल 68 किलो 700 ग्राम तांबा व लोह के तार के साथ वारदात में इस्तेमाल इको कार बरामद की। आरोपियों ने महज 105 दिन के अंदर इन वारदात को अंजाम दिया। आरोपी दिन के समय रेकी कर रात को वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में एसडीओ बिजली विभाग पिपली कार्यालय से प्राप्त शिकायत में बताया गया था कि एक फरवरी को पलवल गांव के किसान पूर्ण सिंह तथा पांच फरवरी को झिरबड़ी गांव के किसान कली राम के खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया था। उनसे चोरीशुदा सामान बरामद करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन


यहां-यहां दिया वारदात को अंजाम
सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने थाना बाबैन के इलाके से 36, थाना के शाहाबाद 30, थाना सदर थानेसर के 24, थाना झांसा के 21, थाना लाडवा के 17, थाना इस्माईलाबाद के 12, थाना शहर थानेसर के दो तथा थाना केयूके के 12 जगह से ट्रांसफार्मर चुराए थे। दिन के समय आरोपी निरंजन किराए पर अपनी इको कार चलाता था। एक दिसंबर से 15 मार्च तक आरोपियों ने जिले में चोरी वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में रेकी रात में वारदात
सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी बावरिया गैंग से ताल्लुक रखते हैं। आरोपी इको कार में नेशनल हाईवे-152 डी के रास्ते से होते हुए इस्माईलाबाद के आसपास ट्रांसफार्मरों तक जाने वाले रास्ते की दिन में रेकी किया करते थे। रात को करीब 12 बजे से सुबह के चार बजे तक वारदात देकर इसी रास्ते से फरार हो जाते थे।


गुप्त सूचना पर पकड़े गए
सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वारदात के समय आरोपी अपना मोबाइल बंद कर देते थे ताकि उनकी लोकेशन शेयर न हो पाए। आरोपी बगैर लाइन काटे ही चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से कई तरह की चाबी, पान्ने, ब्लेड, प्लास, पेचकस और अन्य सामान बरामद हुआ है। टीम ने नीमराना राजस्थान से चोरीशुदा सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed