{"_id":"62eeca675dde0620a821caa3","slug":"barna-village-resonated-with-patriotic-slogans-kurukshetra-kurukshetra-news-knl117113396","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति के नारों से गूंजा बारना गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति के नारों से गूंजा बारना गांव
विज्ञापन
बारना गांव में निकाली गई तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में उमंग समाजसेवी संस्था ने गांव बारना में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्यातिथि उपायुक्त मुकुल कुमार ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस दौरान पूरा गांव देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा।
यात्रा में ग्रामीणों के अलावा शहीद सुरेंद्र कुमार राजकीय विद्यालय बारना व सोम कान्वेंट गुरुकुल घराड़सी के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। गांव के शहीद लक्खी राम की पत्नी चमेली देवी, शहीद हीरा लाल की पत्नी माली देवी, शहीद सुरेंद्र कुमार के भाई शमशेर सिंह, शहीद अश्वनी कुमार की माता चम्पा देवी को तिरंगा भेंट किया गया।
उपायुक्त ने ग्रामीणों व विद्यार्थियों की देशभक्ति को सराहा। उपायुक्त ने कहा कि बारना गांव के चार जवान शहीद हुए हैं, यहां तिरंगा यात्रा निकालना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि जिले के सवा दो लाख घरों पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य है। उमंग के अध्यक्ष देवीलाल बारना ने बताया संस्था की ओर से पिछले 14 वर्षों से शहीदों की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा साथ खेलगिरी, खेल चौपाल, रक्त शिविरों का आयोजन व सफाई अभियान और पौधरोपण करने जैसे कार्य किए जाते हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त व अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न व गांव बारना पर आधारित देवीलाल बारना की ओर से लिखित पुस्तक बारना : एक झरोखा भेंट की गई। संचालन राजकीय विद्यालय कमोदा की लेक्चरर सुमन चौधरी ने किया। इस मौके पर समाजसेवी डॉ. हीरा लाल, टेकचंद, महेंद्र पाल, मोहित पाराशर, पूर्व सरपंच शिवकुमार, तहसीलदार थानेसर अभिमन्यु, डीआईपीआरओ डॉ. नरेंद्र सिंह, ब्लॉक समिति के निर्वतमान चेयरमैन देवीदयाल शर्मा, प्रिंसिपल रीटा बठला, टेकचंद बारना, पूर्व सरपंच शिवकुमार, राहुल शर्मा, गुरविंद्र सिंह, रमेश, रति राम, सुखविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।