{"_id":"6afb63aeeb284f12d209bb41","slug":"barara-road-to-be-widened-encroachments-in-front-of-shops-removed-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-164139-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बराड़ा रोड होगा चौड़ा, दुकानों के आगे से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बराड़ा रोड होगा चौड़ा, दुकानों के आगे से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
बाबैन। सड़क को चौड़ा करने के लिए दुकानों के आगे से हटाई जा रही सीढि़यां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबैन। बराड़ा रोड पर जाम और राहगीरों की परेशानी दूर करने के लिए प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। सड़क और नालियों की जगह पर दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। सोमवार को बीडीपीओ सुशील कुमार मंगला की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से दुकानों के आगे बनाई गई अवैध पक्की सीढ़ियों को तोड़ा गया।
बराड़ा रोड पर लंबे समय से अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दुकानों के आगे पक्की सीढ़ियां और अन्य निर्माण होने से सड़क संकरी हो गई थी। इसके चलते कई बार जाम की स्थिति बन जाती थी। पैदल चलने वाले लोगों को भी सड़क पर वाहनों के बीच से गुजरना पड़ता था। प्रशासन की इस कार्रवाई से सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।
प्रशासन की इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटने से सड़क पर आवागमन सुगम होगा और राहगीरों को जाम से राहत मिलेगी। प्रशासन की ओर से चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
नालों में दबाई जाएगी पाइपलाइन : सिंगला
बाबैन के सरपंच संजीव सिंगला ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान नालों में पाइपलाइन दबाई जाएगी। इससे सड़क के विस्तार में बाधा नहीं आएगी। प्रशासन की ओर से आने वाले दिनों में बराड़ा रोड पर अन्य दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को भी हटाया जा सकता है।