{"_id":"689b998e731a8f44c5028503","slug":"bar-association-celebrated-independence-day-with-great-enthusiasm-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-140429-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बार एसोसिएशन ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बार एसोसिएशन ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
विज्ञापन
शाहाबाद। बार एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को न्यायिक परिसर के बार रूम में स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट हरलीन ए शर्मा, सब डिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पल्लवी ओझा, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अनीता रानी ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।
एसोसिएशन के प्रधान रकबीर सिंह नलवी ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल सहित अन्य अतिथियों का स्वागत करने के उपरांत डिवाइन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से संबंधित समूह गान की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात बच्चों ने पहलगाम हमले में देश की सेना के शौर्य की गाथा एक लघु नाटक में बहुत खूबसूरत अंदाज में प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल ने कहा कि आजादी को हमें दो कारणों से याद रखना चाहिए। एक ओर जहां आज के युग में गरीबी, बेरोजगारी एवं अन्याय से आजादी मिलनी चाहिए तो वहीं दूसरी ओर हमें सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी न्याय से वंचित न रहे और सभी को समय पर न्याय मिले। एसोसिएशन की तरफ से कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। अधिवक्ता श्वेता ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसडीएम डाॅ. चिनार चहल, बार एसोसिएशन के उप-प्रधान इशांत ठकराल, सचिव संजीव मिश्रा, कोषाध्यक्ष संदीप गाबा, गौतम बठला, नीलम कौर, परमिंदर संधू, बलविंदर भसीन, सुखबीर सिंह, रणदीप राणा, बख्शीश सिंह सैनी, विक्रम राणा, पंकज ढींढसा, जसवीर सिंह नलवी, एसके सैनी, कुलजीत सिंह सहित अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।