फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bank will take care by adopting public toilets

सार्वजनिक शौचालयों को गोद लेकर बैंक करेगा देखभाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bank will take care by adopting public toilets
नगर परिषद द्वारा शौचालयों को अब प्रचार-प्रसार के मकसद से बैंकों को गोद देने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। शहर का कोई भी बैंक अपने प्रचार-प्रसार की दृष्टि से नगर परिषद के सामुदायिक शौचालयों का प्रयोग कर सकता है। इसके लिए बैंकों को नगर परिषद के शौचालयों को गोद लेना होगा। यूनियन बैंक को शौचालयों को गोद देकर इस मुहिम की शुरुआत कर दी गई है। डीएमसी भारत भूषण गोगिया मंगलवार को शौचालय को गोद लेने की प्रक्रिया को लेकर बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोद लेने वाले बैंक को शौचालय का रखरखाव करने का सिर्फ जिम्मा लेना होगा। इस शहर के सभी शौचालयों को अप-टू-डेट रखने के उद्देश्य से ही विधायक सुभाष सुधा ने नगर परिषद के अधिकारियों को यह प्रस्ताव तैयार करने के आवश्यक निर्देश भी दिए थे। बताया कि विधायक के आदेशानुसार इस प्रस्ताव को नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अमलीजामा पहनाया गया है। विधायक सुभाष सुधा द्वारा शहर के सभी 25 सामुदायिक शौचालयों को साफ-सुथरा रखने के साथ अप टू डेट करने के निर्देश दिए गए थे। इन शौचालयों में कम से कम दो-दो सफाई कर्मचारियों को नियुक्त किया जाए। इस योजना के अनुसार सभी सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव के लिए नगर परिषद के अलावा दूसरी संस्थाओं से सहयोग लेने के लिए मन बनाया है। गोद लेने वाली योजना के अनुसार बैंक को 2 कर्मचारियों का वेतन देना होगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के सभी 25 शौचालय प्राईम लोकेशन, जिनमें पिपली गीता द्वार के पास, नए बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, थीम पार्क, पिपली ताऊ देवी लाल पार्क आदि जगह पर है। इस योजना से बैंकों के साथ-साथ नगर परिषद को फायदा होगा तथा आमजन को साफ-सुथरे शौचालय मिल पाएंगे। इसके साथ ही शौचालयों का नियमित रूप से रखरखाव भी संभव हो पाएगा। इस मौके पर यूनियन बैंक से जितेश कोठारी, आईडीबीआई बैंक से रमणीक जैन, एचडीएफसी बैंक से मोहित खन्ना, सांकेत सोबती, यूबीआई से प्रमोद पाटिल, अनिल कुमार, मान सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed