फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bank employee found hanging in hotel room

Kurukshetra News: होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला बैंक कर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Bank employee found hanging in hotel room
कुरुक्षेत्र। नेशनल हाईवे-44 पर उमरी चौक पर एक होटल के कमरे में बैंककर्मी का शव फंदे पर लटका मिला। बैंककर्मी ने मंगलवार की सुबह होटल का कमरा किराए पर लिया था। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से सैंपल एकत्रित किए। मृतक की शिनाख्त आशीष वशिष्ठ (32) निवासी सेक्टर-तीन के रूप में हुई। आशीष रेलवे रोड पर एक बैंक में कार्यरत था। घटना मंगलवार देर रात की है।
विज्ञापन

पुलिस ने आशीष के पिता जर्नादन वशिष्ठ के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस को कमरे से एक पेज का नोट भी बरामद हुआ है। इसमें आशीष में पहले पेज पर अपनी बीमा पॉलिसी और उसके पिछले हिस्से पर लेनदेन का हिसाब लिखा था। पुलिस के मुताबिक आशीष ने शेयर मार्केट में पैसा लगाया हुआ था, जिसमें नुकसान के चलते उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बैंककर्मी आशीष ने उमरी चौक पर सुबह करीब 10 बजे होटल में पढ़ाई करने के लिए 101 नंबर कमरा किराया पर लिया था। देर रात तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया। इस दौरान आशीष ने खाने-पीने का भी कोई सामान होटल से नहीं मंगाया। इससे होटल स्टाफ को कुछ संदेह हुआ। तब स्टाफ ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया और दूसरी चाबी से कमरे का दरवाजा खोला। कमरे में आशीष का शव रस्सी के साथ पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से सैंपल भी एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह 10 से दोपहर एक बजे के बीच में हुई मौत
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। पैनल में शामिल फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी, डॉ. दिनेश शारदा और डॉ. एसएस अरोड़ा ने शव का पोस्टमार्टम किया। फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि आशीष की मौत सुबह 10 से दोपहर एक बजे के बीच में हुई है।



विसरा और रस्सी भेजी केमिकल जांच के लिए
थाना सदर प्रबंधक निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस ने पिता के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। विसरा और वारदात में इस्तेमाल रस्सी को केमिकल जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा जाएगा। कमरे से बरामद नोट को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed