फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ban imposed on paddy harvesting from 6 PM to 10 AM.

Kurukshetra News: शाम छह बजे से सुबह 10 बजे तक धान की कटाई पर लगाई रोक

Tue, 29 Sep 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 29 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Ban imposed on paddy harvesting from 6 PM to 10 AM.
कुरुक्षेत्र। जिलाधीश विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कंबाइन हार्वेस्टर से धान की कटाई सामान्यत: सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक ही की जाएगी।
विज्ञापन

शाम छह से सुबह 10 बजे तक धान कटाई पर रोक रहेगी। यह व्यवस्था मौसम, खेत की परिस्थितियों तथा सक्षम अधिकारियों द्वारा समय-समय पर जारी अन्य दिशा-निर्देशों के आधार पर रहेगी। उन्होंने कहा कि देर शाम, रात्रि तथा प्रात: के समय विशेषकर ओस और अधिक नमी की स्थिति में कंबाइन हार्वेस्टर से धान की कटाई करने पर फसल में नमी निर्धारित खरीद मानकों से अधिक हो सकती है। इससे धान की खरीद, सुखाने और भंडारण में परेशानी के साथ किसानों को भी असुविधा एवं आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। खरीद केंद्रों पर लाया जाने वाला धान निर्धारित नमी मानकों के अनुरूप होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed