फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ban imposed on paddy drying and weighing at rice mills to curb the use of fake gate passes.

Kurukshetra News: फर्जी गेटपास रोकने के लिए राइस मिलों में धान सुखाने और तौल पर लगी रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Ban imposed on paddy drying and weighing at rice mills to curb the use of fake gate passes.
कुरुक्षेत्र। धान से अंटी थानेसर अनाजमंडी । संवाद
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद/लाडवा। जिले की अनाज मंडियों में धान खरीद और उठान का काम जारी है। बुधवार को कुल खरीद 4,94,499 मीट्रिक टन तक पहुंच गई। अब तक खरीदे गए धान में से 2,74,284 मीट्रिक टन यानी करीब 55 फीसदी का उठान हो चुका है।शाहाबाद मंडी में फर्जी गेट पास रोकने के लिए राइस मिलों में धान की सुखाई और तौल पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

प्रशासन ने आदेशों का उल्लंघन करने वाली राइस मिल का लाइसेंस तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम शंभू राठी ने बताया कि शाहाबाद अनाज मंडी में पर्याप्त जगह है। इसलिए किसानों को धान सुखाने के लिए मिलों में जाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

15 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे के बाद कट्टों में लाए गए धान के गेट पास जारी नहीं होंगे। प्रशासन का मानना है कि कट्टों में धान लाकर फर्जी गेट पास बनवाने की आशंका रहती है। अब केवल मंडी में लाए गए खुले धान के ही गेट पास जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी शाहाबाद के अध्यक्ष करण राज सिंह तूर ने भी राइस मिलों में सुखाई और तौल पर पूर्ण प्रतिबंध के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed