फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bakali village shaken by the sound of rapid bullets, more than 10 rounds fired

Kurukshetra News: ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से दहला बकाली गांव, 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bakali village shaken by the sound of rapid bullets, more than 10 rounds fired
लाडवा घटना स्थल पर गेट के पास पड़े गोली के खाली खोल।
लाडवा। सुबह पांच बजे बकाली गांव ताबड़तोड़ चली गोलियों की आवाज से दहल उठा। बाइक पर आए दो बदमाशों ने गांव में दो अलग-अलग घर को निशाना बनाते हुए 10 से ज्यादा गोलियां चलाकर फरार हो गए। मामले की सूचना पाकर थाना लाडवा प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शाहाबाद के डीएसपी रणधीर सिंह ने भी मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन

दिनभर गांव में पुलिस बल मुस्तैद रहा। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। गनीमत रही इस वारदात में कोई हताहत नहीं हुई। पुलिस ने शिकायत पर मन्नी सरदार को आर्म्स एक्ट और 285 के तहत नामजद किया है। मौके से पुलिस ने गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं। फिलहाल सीआईए समेत थाने की टीम मामले की छानबीन में लगी है। पुलिस में दर्ज शिकायत में समय सिंह ने बताया कि सुबह वह पशुओं को चारा डालने के लिए उठा हुआ था। सुबह पांच बजे के करीब अचानक उसे अपने घर के गेट पर गोलियां लगने की आवाज सुनाई दी। उसने गेट से देखा तो बाइक पर सवार दो युवक गेट की तरफ गोलियां चला रहे थे। इसमें से एक गोली गेट को क्रॉस करके निकल गई। उसने शोर मचाया तो एक आरोपी ने खुद को मन्नी सरदार बताया। उसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर भाग गए। कुछ देर बाद उसका छोटा भाई सतनाम सिंह भी उसके पास पहुंच गया। उसने तुरंत डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद उसे सूचना मिली कि उसके गांव के ही सुखदेव सिंह के घर पर भी फायरिंग की गई। आरोपियों ने दोनों जगहों पर 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग कर उनको जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बकाली की तरफ भागे बदमाश
वारदात के बाद बदमाश बाइक पर बकाली की तरफ फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल और आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। गांव से भी पुलिस ने कुछ फुटेज बरामद की है। वारदात में आरोपियों ने स्प्लेंडर बाइक का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लवप्रीत के साथ पुरानी रंजिश
चर्चा है कि सतनाम सिंह के बेटे लवप्रीत की मन्नी सरदार के साथ रंजिश चल रही है। मन्नी और लवप्रीत के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सात अक्तूबर को लाडवा के हिनौरी चौक पर शराब के ठेके पर बाइक पर तीन बदमाशों ने गोलियां चलाईं थी। ठीक एक माह पहले भी ठेके के बाहर हवाई फायरिंग हुई थी। पुलिस इन दोनों मामले को आपस में जोड़कर जांच कर रही है।



दोनों जगह से पांच खोल बरामद
थाना लाडवा प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मन्नी को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को घटनास्थल से पांच खोल बरामद हुए हैं। मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। सीआईए- की दोनों टीमों के साथ थाने की दो टीम मामले की गहनता से जांच में जुटी है। लाडवा में पिछले एक माह में पांचवीं बार गोली चलने की वारदात हुई है।

लाडवा घटना स्थल पर गेट के पास पड़े गोली के खाली खोल।

लाडवा घटना स्थल पर गेट के पास पड़े गोली के खाली खोल।

लाडवा घटना स्थल पर गेट के पास पड़े गोली के खाली खोल।

लाडवा घटना स्थल पर गेट के पास पड़े गोली के खाली खोल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed