Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   bail plea of gangster vipin henchmen rejected

Kurukshetra News: गैंगस्टर विपिन महंत के गुर्गे की तीसरी जमानत याचिका खारिज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
bail plea of gangster vipin henchmen rejected
कुरुक्षेत्र। आर्म्स एक्ट मामले में गैंगस्टर विपिन महंत के गुर्गे हार्दिक चावला की सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल की अदालत ने तीसरी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। 12 जनवरी को लाडवा के वार्ड नंबर 12 के रहने वाले 26 वर्षीय हार्दिक चावला को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से एक नौ एमएम का देसी पिस्तौल बरामद हुआ था जिसके लिए उसके पास कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था।
विज्ञापन

इस घटना के बाद लाडवा पुलिस थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और बाद में धारा 25(6) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस का दावा है कि यह पिस्तौल चावला को कथित गैंगस्टर विपिन महंत ने दी थी, जो अभी तक गिरफ्त से बाहर है। अदालत ने माना है कि चावला गंभीर अपराध में शामिल है और इसकी आपराधिक प्रवृत्ति है। मामले में सह-अभियुक्त भी गैर-मौजूद है, ऐसे में आरोपी को जमानत याचिका देना उचित नहीं होगा। चावला के अधिवक्ता ने अदालत में तर्क दिया कि उनके मुवक्किल को झूठा फंसाया गया है और बरामदगी की कहानी अस्वाभाविक है। उन्होंने यह भी कहा कि चावला किसी आपराधिक सिंडिकेट का हिस्सा नहीं है। अदालत ने यह स्पष्ट किया कि लंबे समय तक हिरासत में रहने का तथ्य अपने आप में जमानत का आधार नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed