फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Baghpat's bedsheets become a tourist attraction

Kurukshetra News: बागपत की बेडशीट बनी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र

Mon, 17 Nov 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 17 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Baghpat's bedsheets become a tourist attraction
कुरुक्षेत्र। ​शिल्प मेले में बैडशीट खरीद करते पर्यटक।
कुरुक्षेत्र। सरस और शिल्प मेले में पर्यटक और श्रद्धालु अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में दूर-दूर से आ रहे हैं। पर्यटक सरस और शिल्प मेले में खरीदारी भी जमकर कर रहे हैं। महोत्सव में स्टॉल नंबर 137 पर उत्तर प्रदेश के बागपत से लाई गई बेडशीट आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दिलशाद अली ने बताया कि वे पहली बार गीता महोत्सव में आए हैं। उन्होंने अपनी स्टॉल पर घरों में रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कोटन की बेडशीट लगाई हैं। इस स्टॉल पर डबल बेडशीट 550 रुपये से 950 रुपये तक और सिंगल बेडशीट 300 रुपये से लेकर 400 रुपये तक हैं।
विज्ञापन

ये बेडशीट्स उनका परिवार खुद बनाता है और इसको बनाने के लिए परिवार के आठ लोग काम करते हैं। बेडशीट की खासियत है कि इनका रंग नहीं निकलता और ये कई डिजाइन में स्टॉल पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि बेडशीट को बनाने में सबसे पहले रंगीन धागों का इस्तेमाल किया जाता है, उसके बाद बीम तैयार की जाती है, फिर बाबैन किया जाता है और उसके बाद विटिंग होती है। फिर इसको सुखाया जाता है और उसके बाद बेडशीट बाजार में बेचने के लिए लाई जाती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed