{"_id":"66df924ba3aa14dacc0a58b4","slug":"bag-full-of-rs-35-thousand-snatched-from-shopkeeper-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-123770-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दुकानदार से 35 हजार रुपये से भरा बैग छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दुकानदार से 35 हजार रुपये से भरा बैग छीना
Tue, 10 Sep 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सलारपुर रोड पर देर रात स्कूटी पर घर लौट रहे दुकानदार से बाइक पर आए दो युवक बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 35 हजार रुपये और दुकान की चाबियां थी। दुकानदार ने उनका पीछा भी किया, मगर आरोपी भागने में कामयाब रहे।
हरगोबिंद नगर निवासी विशाल ने थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी कच्चा घेर में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। रविवार रात करीब पौने आठ बजे वह दुकान बंद करके स्कूटी पर अपने घर लौट रहा था। उसके पास एक बैग में दुकान की चाबी, 35 हजार रुपये और कागजात थे। इस दौरान सलारपुर रोड पर पेट्रोल पंप के साथ वाली गली में बाइक पर आए दो युवक उसके कंधे पर टंगा बैग छीनकर फरार हो गए। उसने इसकी सूचना डायल-112 टीम को दी। पुलिस ने शिकायत पर कस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।