{"_id":"67686c5042603c60b70003da","slug":"badminton-and-table-tennis-winners-honored-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-128875-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बैडमिंटन और टेबल टेनिस के विजेता खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बैडमिंटन और टेबल टेनिस के विजेता खिलाड़ी सम्मानित
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र (एनआईटी) में ऑल इंडिया इंटर एनआईटी फैकल्टी और स्टाफ खेल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसका समापन रविवार को हुआ। तीन दिवसीय टूर्नामेंट में बैडमिंटन और टेबल टेनिस में 50 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रतियोगिताएं कराईं गई। इसमें देशभर की 18 एनआईटी के करीब 200 कर्मचारी और स्टाफ सदस्य अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सम्मान समारोह का आयोजन सीनेट हॉल में किया गया, जहां बतौर मुख्यातिथि कुवि के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
एनआईटी कुरुक्षेत्र के मीडिया प्रभारी डॉ. मयंक दवे ने बताया कि टेबल टेनिस के सीनियर पुरुष वर्ग मुकाबलों में एनआईटी कुरुक्षेत्र के जयदीप गुप्ता ने स्वर्ण पदक हासिल किया तथा एनआईटी कुरुक्षेत्र के संदीप सूद ने रजत तथा एनआईटी श्रीनगर के तनवीर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जबकि जूनियर वर्ग में एनआईटी रायपुर के स्योन ने स्वर्ण पदक, एनआईटी वारंगल के अजय कुमार ने रजत तथा एनआईटी रायपुर के शिरीष ने कांस्य पदक हासिल किया।
पुरुष वर्ग के टीम मुकाबलों में एनआईटी कुरुक्षेत्र ने पहला स्थान हासिल किया तथा एनआईटी श्रीनगर ने दूसरा तथा एनआईटी सूरत की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग के मुकाबलों में एनआईटी वारंगल की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर एनआईटी कुरुक्षेत्र की टीम रही और एनआईटी रायपुर की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में एनआईटी कुरुक्षेत्र की श्वेता शर्मा ने स्वर्ण, एनआईटी वारंगल की वसुधा ने रजत तथा एनआईटी कुरुक्षेत्र की श्वेता मीणा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं एनआईटी कुरुक्षेत्र के मिक्स डबल के मुकाबलों में भी जयदीप गुप्ता और श्वेता मीणा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के मुकाबलों में जगदीश वर्मा ने स्वर्ण पदक, जितेंद्र ने रजत तथा अनिल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग के मुकाबलों में दीपक ने स्वर्ण पदक हासिल किया और मनदीप ने रजत तथा अंकित ने कांस्य पदक प्राप्त किया। संस्थान निदेशक डॉ. बीवी रमना रेड्डी ने विजेताओं को बधाई दी तथा ऐसे ही उत्साह के साथ खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। जीवन में एक खेल अवश्य खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. दीक्षित गर्ग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के इंचार्ज डॉ. पीसी तिवारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।