{"_id":"6499fef11fe014d8860ddc97","slug":"ayushman-scheme-is-becoming-a-support-for-the-needy-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-158-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ट्रक के नीचे कुचले जाने से बाइक चालक मजदूर की मौत, भाई जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ट्रक के नीचे कुचले जाने से बाइक चालक मजदूर की मौत, भाई जख्मी
विज्ञापन
फोटो 6
अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत
- एक युवक के ऊपर से गुजर गया ट्रक का पहिया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतकों के शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए तो वहीं घायल हो उपचार दिलाया गया। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गए। शाहाबाद के लाडवा रोड पर हुए हादसे में ट्रक के नीचे कुचले जाने से एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में मृतक का बड़ा भाई भी जख्मी हो गया। मूल रूप से मृतक मोनू (25) उडिला जिला गोंडा यूपी का रहने वाला था। वह शाहाबाद में टाइल्स की दुकान पर काम करता था।
पुलिस को दिए बयान में सोनू सिंह हाल निवासी शाहाबाद ने बताया कि वह अपने भाई मोनू के साथ बाइक पर सवार होकर टाइल्स की दुकान पर जा रहे थे। उसका भाई मोनू बाइक चला रहा था। जैसे ही वह दोनों लाडवा रोड पर कोल्ड स्टोर के पास पहुंचे तो एक ट्रक चालक ने उनकी बाइक के पीछे टक्कर मार दी। टक्कर लगते वह सड़क पर कच्ची साइड में गिर गया और मोनू के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया। आरोपी ट्रक चालक ने ट्रक को रोकने का प्रयास नहीं किया, बल्कि उसके भाई को घसीटता हुआ आगे ले गया। शोर मचाने पर आरोपी ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसने तुरंत अपने भाई को संभाला, मगर उसकी मौत हो चुकी थी। शिकायत पर पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत
पिपली। जीटी रोड पर पिपली चौक के पास लाडवा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त राम आसरे (55) निवासी कलापुर जिला जौनपुर (यूपी) के रूप में हुई। रामआसरे पिपली अनाज मंडी में ड्राइवरी करता था।
विज्ञापन
थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में नागेंद्र निवासी कलापुर ने बताया कि उसका चाचा रामआसरे पिपली अनाज मंडी में ड्राइवरी करता था। उसे फोन पर सूचना मिली थी कि पिपली चौक के पास लाडवा रोड पर सड़क दुर्घटना में लगी चोटों के कारण उसके चाचा की मृत्यु हो गई है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचा और आसपास पूछताछ में पता चला कि सुबह करीब छह बजे पिपली चौक के पास लाडवा रोड पर उसके चाचा को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
इस्माईलाबाद। क्लासिक फार्म के निकट हाईवे पर कार की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक युवक को मामूली चोटें आई। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जाट मोहल्ला वासी राजेश कुमार ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई जसविंद्र कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर गांव अजरावर से अपने घर की ओर आ रहे थे। उसके पीछे उसके चाचा का बड़ा लड़का लखविंद्र कुमार भी अपनी बाइक से आ रहा था। जब वे क्लासिक फार्म के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक पर पीछे बैठा 23 वर्षीय जसविंद्र कुमार उछलकर सड़क पर जा गिरा। वह बाइक सहित कच्चे में गिर गया। जिससे वे दोनों घायल हो गए। इसी दौरान लखविंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गया। उन्होंने जसविंद्र कुमार को संभाला। आरोपी कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। वे जसविंद्र कुमार को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में लाए। वहां से उसे कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में भेज दिया। वहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामा-भांजे का कराया पोस्टमार्टम
लाडवा। पिपली रोड पर गांव निवारसी के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में ऑल्टो कार सवार मामा-भांजे का पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। बता दें ट्रक चालक ने कार को ओवरटेक करते हुए कार को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद कार ट्रक के पीछे घुस गई थी। इस हादसे में विकास (27) निवासी झिवरहेड़ी और उसके भांजे शगुन (14) निवासी काठगढ़ (अंबाला) की मौत हो गई थी।