कुरुक्षेत्र। राजकीय महाविद्यालय भेरियां की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा आयुषी ने एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित नेशनल ओपन चैंपियनशिप की 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय परिसर में पहुंचने पर आयुषी का स्वागत और सम्मान किया गया।
प्राचार्य सुभाष चंद्र शर्मा ने छात्रा को बधाई दी और भावी प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. दिनेश यादव ने बताया कि आयुषी बहुत ही प्रतिभावान एथलीट है, जिस तरह उसने नेशनल ओपन चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है वह आगे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश, अपने परिवार एवं देश का नाम रोशन करेगी। इस मौके पर डॉ. सुशील कुमार, प्रो. श्याम सुंदर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।