{"_id":"68644c047204a854e50c2b35","slug":"ayush-university-started-practical-training-of-health-care-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-138142-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आयुष विवि ने शुरू किया स्वास्थ्य देखभाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आयुष विवि ने शुरू किया स्वास्थ्य देखभाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय ने अनोखी पहल की है। 45 दिवसीय सेल्फ हेल्थ केयर स्किल डेवलपमेंट इंटर्नशिप प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों को पहली बार स्वास्थ्य के व्यावहारिक पहलुओं की गहराई से जानकारी दी जा रही है।
इंटर्नशिप प्रोग्राम के पहले बैच में राजकीय कन्या महाविद्यालय, पलवल की छात्राएं ऋतुचर्या,योगासन,घरेलू चिकित्सा,आहार-विहार और रोगों की पहचान व रोकथाम जैसे विषयों की प्रतिदिन गहन ट्रेनिंग ले रही हैं। आयुष विवि के विशेषज्ञ उन्हें आयुर्वेदिक जीवन शैली को अपनाकर कैसे स्वयं को और अपने परिवार को रोगों से सुरक्षित रखा जा सकता है यह सिखा रहे हैं। रोजाना तीन घंटे की गहन ट्रेनिंग : क्रिया शरीर विभाग की प्रोफेसर वैद्य शुभा कौशल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रत्येक दिन तीन घंटे की क्लास दी जा रही है, जिसमें ऋतु अनुसार आहार-विहार कैसे बदलें, योग और प्राणायाम से शरीर और मन कैसे संतुलित रखें, घरेलू उपचारों से कैसे छोटी बीमारियों को रोका जा सकता है तथा बिना दवा के जीवन शैली में छोटे बदलाव कर कैसे रोगों से बचाव कर सकते हैं।