फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ayush University released the date of examinations

आयुष विवि ने जारी की परीक्षाओं की तिथि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ayush University released the date of examinations
श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने बीएएमएस और बीएचएमएस सत्र 2022 प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। परीक्षाएं दो अगस्त से प्रारंभ होकर 22 अगस्त तक चलेंगी। वार्षिक परीक्षाओं के साथ ही री-अपीयर की परीक्षाएं भी होनी हैं। इसके साथ ही डॉक्टर ऑफ मेडिसिन इन आयुर्वेदा प्रारंभिक वर्ष, डी-फार्मा आयुर्वेदा प्रथम और द्वितीय वर्ष की री-अपीयर और पंचकर्म सहायक की वार्षिक व अनूपुरक परीक्षाएं तीन अगस्त से होंगी। डेट शीट आयुष विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, जहां से विद्यार्थी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

परीक्षा शाखा नियंत्रक डॉ. सतीश वत्स ने बताया कि आयुष विश्वविद्यालय द्वारा सभी परीक्षाएं निर्धारित समय अवधि पर कराई जा रही हैं। बीएएमएस और बीएचएमएस प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं के साथ ही री- अपीयर की परीक्षाएं भी होनी हैं। परीक्षाएं 2 अगस्त से लेकर 22 अगस्त तक चलने वाली परीक्षाएं दोपहर के सत्र में एक बजे से चार बजे तक होंगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा एमडी आयुर्वेद प्रारंभिक वर्ष, डी-फार्मा आयुर्वेदा प्रथम और द्वितीय वर्ष की री-अपीयर और पंचकर्म सहायक की वार्षिक व अनुपूरक परीक्षाएं तीन अगस्त से 13 अगस्त तक चलेंगी उक्त परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में संचालित होंगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed