{"_id":"69276122c2cde3bc9c0c2bb3","slug":"ayush-sports-competition-amit-and-lakshmi-won-gold-medal-in-long-jump-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-145989-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर् खेल स्पर्धा : लॉन्ग जंप में अमित और लक्ष्मी ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर् खेल स्पर्धा : लॉन्ग जंप में अमित और लक्ष्मी ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किक्रेट मैच में बैटिंग करता छात्र। संवाद
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के खेल परिसर में चल रही छह दिवसीय आयुर् खेल स्पर्धा के तीसरे दिन बुधवार को भी खिलाड़ियों का बेहतरीन जोश और प्रदर्शन देखने को मिला। दिनभर क्रिकेट, टेबल टेनिस (महिला व पुरुष), लॉन्ग जंप, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल और रस्साकशी की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. सुधीर मलिक ने बताया कि लॉन्ग जंप (पुरुष वर्ग) में डी-फार्मेसी के अमित ने स्वर्ण पदक हासिल किया और बीएएमएस के विशाल चतुर्वेदी ने रजत और दीपक ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला वर्ग में बीएएमएस की लक्ष्मी ने स्वर्ण पदक, कोमल ने रजत और पलक ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
रस्साकशी में बीएएमएस (2025-26) की टीम ने पीजी टीम को हराकर जीत दर्ज की। वॉलीबॉल (महिला) के फाइनल में बीएएमएस (2024-25) ने सीनियर बीएएमएस (2021–22) को मात देकर खिताब जीता। टेबल टेनिस (पुरुष) के फाइनल में डॉ. अमन समोता ने स्वर्ण और विशाल चतुर्वेदी ने रजत पदक हासिल किया। जैवलिन थ्रो (महिला वर्ग) में ओसिन ने स्वर्ण पदक, कोमल ने रजत और पूजा ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग में डॉ. रणधीर ने स्वर्ण, अमित श्योराण ने रजत और रोहन ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
खेल निदेशक प्रो. रवि राज ने बताया कि वीरवार से इंटर कॉलेज प्रतियोगिताएं शुरू होंगी जिनमें प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों की टीमें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करेंगे।