फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Awareness program on Earth Day in Geeta Niketan School, students gave message

Kurukshetra News: गीता निकेतन विद्यालय में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Awareness program on Earth Day in Geeta Niketan School, students gave message
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन विद्यालय में पृथ्वी दिवस मनाते हुए। स्वय - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्या मंदिर, सुंदरपुर मार्ग में पृथ्वी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने सेव अर्थ, सेव फ्यूचर विषय पर भाषण, कविता, पोस्टर और नाटक प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से जल संरक्षण, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त जीवन और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय प्रबंधन ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी हमारी माता है और इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों और प्रधानाचार्या मंजुला शर्मा द्वारा किया गया। प्रधानाचार्या मंजुला शर्मा ने कहा कि पृथ्वी दिवस केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि यह हमें प्रतिदिन प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed