{"_id":"697fb73f990318cb8e074b4b","slug":"awards-will-be-given-in-ten-categories-apply-up-to-5-kurukshetra-news-c-18-1-knl1004-837257-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दस श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार, 5 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दस श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार, 5 तक करें आवेदन
Mon, 02 Feb 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से वर्ष 2025-26 के लिए वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों और स्वयंसेवी संस्थाओं के लिए पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। दस श्रेणियों में दिए जाने वाले पुरस्कारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 फरवरी है।
डीसी अपराजिता ने बताया कि पात्र व्यक्ति और संस्थाएं योगदान के आधार पर इन पुरस्कारों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमितेंद्र श्योकंद ने बताया कि आवेदन विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं। व्यक्तिगत श्रेणियों में शतायु पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ माता, साहस एवं वीरता, लाइफटाइम अचीवमेंट और वरिष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार शामिल हैं।
कला क्षेत्र में चित्रकार, मूर्तिकार, गायक/संगीतकार और नर्तक को सम्मानित किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय 30 हजार और तृतीय 20 हजार रुपये का होगा। संस्थागत श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, स्वयंसेवी संस्था, वृद्धाश्रम और डे-केयर सेंटर शामिल हैं। संस्थागत पुरस्कारों में प्रथम को एक लाख, द्वितीय को 75 और तृतीय को 50 हजार रुपये मिलेंगे। संवाद