फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Auto drivers accused of assault and misbehavior with tourist guide

ऑटो चालकों पर टूरिस्ट गाइड के साथ की मारपीट व बदसलूकी का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Auto drivers accused of assault and misbehavior with tourist guide
कुरुक्षेत्र। टूरिस्ट गाइड के साथ ऑटो चालकों द्वारा मारपीट करने व बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। टूरिस्ट गाइड ने पुलिस को मामले की शिकायत देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि ऑटो चालक कुरुक्षेत्र में पर्यटन के लिए आने वाले यात्रियों को लेकर उसके साथ अकसर लड़ाई झगड़ा करते है। बुधवार को आंध्र प्रदेश से पर्यटकों की बस आई थी। उन्होंने उसे कुरुक्षेत्र घुमाने के लिए बुलाया था, मगर कुछ ऑटो चालक यात्रियों को अपने ऑटो में घुमाने को लेकर उससे झगड़ने लगे। उसने तुरंत मामले की शिकायत डायल 112 वाहन को दी। पुलिस में दी शिकायत में टूरिस्ट गाइड अमन शर्मा ने बताया कि वह पिछले दस सालों से धर्मनगरी में टूरिस्ट गाइड का काम करता है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से उन्हें ऑटो चालक काफी परेशान कर रहे हैं। आरोप लगाया कि ऑटो चालक पर्यटकों से तीन सौ रुपये प्रति सवारी वसूलते हैं, जबकि वह उनके पर्यटकों द्वारा लाई गई बस से ही उन्हें धर्मनगरी की सैर कराता है। गाइड का आरोप है कि ऑटो चालकों द्वारा बुधवार को जाट धर्मशाला में उसके साथ बदसलूकी की गई। बस में घूमने आए पर्यटकों को वह घूमने के लिए ले जाने लगा तो ऑटो चालकों ने उन्हें पर्यटकों को घुमाने से रोक दिया। इसी बीच ऑटो चालक उसके साथ हाथापाई करने लगे। जाट धर्मशाला में मौजूद कुछ लोगों ने बीच बचाव किया। डायल 112 पर पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टूरिस्ट गाइड ने पुलिस को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं केयूके थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को शिकायत प्राप्त नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed