Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Authentic local flavors are available at three food stalls.

Kurukshetra News: तीन फूड स्टाॅल पर मिल रहा है देसी स्वाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Authentic local flavors are available at three food stalls.
कुरुक्षेत्र। केयू में पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों के तीन फूड स्टाॅल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन स्टालों पर हरियाणवी पारंपरिक व्यंजनों के साथ आधुनिक पकवानों का स्वाद भी मिल रहा है। खास बात यह है कि विद्यार्थी खुद व्यंजन तैयार करने से लेकर उनकी बिक्री, ग्राहक सेवा और स्टाल प्रबंधन तक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

फूड स्टालों पर चूरमा, इमरती-रबड़ी, शाही टुकड़ा, राइस शाही पनीर, आलू टिक्की, प्रोटीन बर्गर, प्रोटीन शेक, छोले-समोसे और भेल जैसे व्यंजन उपलब्ध हैं। बीएचएमसीटी, बीएमएस इवेंट मैनेजमेंट, एमएचएमसीटी और एमटीटीएम के विद्यार्थी इन स्टालों के संचालन में जुटे हैं। व्यंजनों की विविधता के कारण महोत्सव में आने वाले दर्शकों को एक ही जगह पर देसी स्वाद के साथ आधुनिक पकवानों का विकल्प मिल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed