फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Auspicious time for weddings begins after Devuthani Ekadashi, markets return to life

Kurukshetra News: देवउठनी एकादशी के बाद शुरू हुए शादियों के शुभ मुहूर्त, बाजारों में लौटी रौनक

Thu, 06 Nov 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 06 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Auspicious time for weddings begins after Devuthani Ekadashi, markets return to life
कुरुक्षेत्र। ब्राइडल स्टॉक को देर शाम समेटती महिला। संवाद

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। देवउठनी एकादशी के साथ ही शादियों का सीजन शुरू हो गया है और इसके साथ ही बाजारों में जबरदस्त रौनक लौट आई है। शहर के शोरूम और बुटीक दुकानों पर नए डिजाइन के कपड़े सज गए हैं। महिलाएं अपने पसंदीदा ब्राइडल और पार्टी वियर आउटफिट की खरीदारी में जुटी हुई हैं।




शहर के मुख्य बाजारों, सेक्टर 13-17 मार्केट, पुराने बस स्टैंड और रेलवे रोड क्षेत्रों की दुकानों में ग्राहक सुबह से ही पहुंचने लगे। दुकानदारों का कहना है कि इस बार ग्राहक ज्यादा स्टाइलिश और ट्रेंडी कपड़ों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। लहंगा, शरारा, प्लाजो, एथनिक गाउन और साड़ियों की मांग सबसे ज्यादा है। वहीं पुरुषों को इंडो-वेस्टर्न शेरवानी, बंदगला, डिजाइनर कोट-पैंट और कस्टमाइज्ड जोधपुरी सूट ज्यादा पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय दुकान संचालक मोहन लाल ने बताया कि देवउठनी एकादशी से ही खरीदारी का असली दौर शुरू होता है। इस बार मार्केट में नए डिजाइन आए हैं और लोग ब्रांडेड व डिजाइनर कपड़ों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। स्टॉक फुल है और अगले एक महीने तक अच्छी बिक्री की उम्मीद है। वहीं फैशन बूटीक संचालिका पूजा ने बताया कि ग्राहक खासकर सोशल मीडिया पर दिख रहे लेटेस्ट ब्राइडल डिजाइन की मांग कर रहे हैं। एंब्रॉयडरी, पेस्टल शेड और फ्लोरल थीम कलेक्शन इस बार काफी ट्रेंड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
खरीदारी करने आई सोनिया ने कहा कि बाजार में नए ट्रेंड बहुत आकर्षक हैं। मैं पेस्टल टोन में गाउन लेने आई हूं। वहीं एक अन्य ग्राहक रवि शर्मा ने बताया कि घर में शादी है तो कपड़ों की खरीदारी करने आए हैं। इस बार इंडो-वेस्टर्न ट्रेंड अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed