फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Attacked by entering the hostel, three students injured

Kurukshetra News: छात्रावास में घुसकर किया हमला, तीन छात्र जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Attacked by entering the hostel, three students injured
कुरुक्षेत्र। पुरानी रंजिश को लेकर केयू के भगत सिंह छात्रावास के एक कमरे में घुसकर कुछ छात्रों पर युवकों ने हमला कर दिया। इस हमले तीन छात्र जख्मी हो गए। आसपास के छात्रों को एकत्रित होते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। जख्मी छात्रों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत पर पुलिस ने आठ युवकों को नामजद कर उनके अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में आर्यन निवासी बसलंबी (गुरुग्राम) ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह केयू में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसने केयू में भगत सिंह छात्रावास में एक कमरा ले रखा है। इसमें उसके साथ प्रशांत व सूरज निवासी फरीदाबाद भी रहते हैं। रात पौने 12 बजे के करीब वह अपने कमरे की कुंडी लगाकर पढ़ाई कर रहे थे तभी किसी ने बाहर से उनका दरवाजा खटखटाया, जिस पर उसने दरवाजा खोल दिया। तभी उनके कमरे में शिवम राजपूत, पुनीत राव, नीरज ठाकुर, अमन राजपूत, हरीश, नसीर नेहरा, लाडी, कुश कुंडू सहित उनके अन्य साथी घुस गए। अंदर घुसते ही उन्होंने उसके व उसके साथी प्रशांत व सूरज पर डंडे व अपने हाथ में पहने लोहे के कड़े से हमला कर दिया। दोस्त प्रशांत का मोबाइल डंडा मारकर तोड़ दिया। आरोपियों ने प्रशांत की अलमारी से उसकी करीब 18 ग्राम सोने की चेन भी चुरा ली। शोर सुनकर छात्रावास के अन्य छात्र एकत्रित होने लगे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बताया गया है कि आरोपियों ने पिछले साल हुई कहासुनी की रंजिश में उन पर हमला किया था। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed