फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   attack on sarpanch, case filed

सरपंच पर हमला करके अपरहण का प्रयास करने के दो आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
attack on sarpanch, case filed
तीन माह पहले गांव अटवान के सरपंच के साथ मारपीट करके अपहरण का प्रयास करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि 19 दिसंबर को विक्रम पुत्र देशराज गांव अटवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बताया कि शाम 5 बजे वह गांव में सोसायटी के पास गली में पत्थर पर बैठा था। उसके साथ जसविंद्र सिंह पुत्र हरदेव सिंह व सुनील कुमार पुत्र सुखदेव सिंह भी मौजूद थे। उनसे बातचीत के बाद जब वह घर जा रहा था। 50 गज दूर पहुंचने के बाद उसके पास बिना नंबर की कार आकर रूकी। जब तक वह कुछ समझता कार से उतरकर तीन युवकों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। चौथा युवक कार में ही बैठा रहा। शोर मचाने पर जब गांव के लोग पहुंचे तो आरोपियों ने उसे कार में खींचकर अगवा करने का प्रयास किया। लोगों को इकट्ठा देख आरोपी कार सहित फरार हो गए। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां पुलिस ने ब्यान दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस को मंगलवार को सूचना मिलने पर आरोपी मोहित कुमार वासी अटवान व साहिब सिंह उर्फ अंकित कुलपुर (यमुनानगर) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed