फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Attack on house after threat from foreign number

Kurukshetra News: विदेशी नंबर से धमकी के बाद किया घर पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Attack on house after threat from foreign number
कुरुक्षेत्र। इशाकपुर गांव में बदमाश एक घर में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। इससे पहले शिकायतकर्ता को दो बार विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई। केयूके थाना में दर्ज शिकायत में अभिषेक कुमार निवासी इशाकपुर ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पास अमेरिका के नंबर से जान से मारने की धमकी मिली थी। कॉल करने वाले ने उसे मंडी में बुलाया था, जबकि वह उस व्यक्ति को जानता भी नहीं है। उसका कोई भी मामला किसी के साथ नहीं है। उसके बाद उसे कनाडा के नंबर से फोन आया, जिसमें बातचीत करने वाले ने उसे बताया कि वह उसे जानता है। उसने उसके गांव के लोगों को ही उसके पीछे लगाया हुआ है। उसके घर की रेकी लगाई हुई और उसके पास उसके घर की पूरी लोकेशन भी है। उसने उसे व्हाट्सएप पर भेज रखी है। 27 सितंबर को रात के 1:15 बजे के करीब कुछ बदमाशों ने तेजधार हथियार लेकर उसके घर पर हमला किया। बदमाशों ने उसके घर गेट को पूरी तरह से तोड़ दिया और लाइटों को तोड़ दिया। जैसे ही वे उठे तो आरोपी मौके पाकर वहां से फरार हो गए। मामले की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई तो उसमें छह बदमाश दो बाइक पर उनकी गली में आते दिखाई दिए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed